नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाला परास्नानक का एक छात्र लापता हो गया है। परीक्षा देने गांव से शहर आए छात्र की स्कूटी नैनी यमुना पुल के नीचे मिली है। उसका मोबाइल ऑफ है। कीडगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। नैनी पुल से कूदने की आशंका में छानबीन की गई। पुलिस ने जल पुलिस की मदद से यमुना और गंगा में जाल भी डलवाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने बताया कि थरवरी थाना क्षेत्र का कांदी सहसों निवासी राज कुमार दुबे पुत्र शिवाकांत दुबे की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके बच्चे नहीं है। वह इलाहाबाद डिग्री कॉलेज से परास्नातक की पढ़ाई कर रहा था। बीते 18 दिसंबर को राजकुमार परीक्षा देने एडीसी आया था।
इसके बाद से उसका पता नहीं चला। नैनी नए यमुना पुल के नीचे उसकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस को उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन नैनी नए यमुना पुल पर मिली थी। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अब पुलिस सोशल मीडिया की मदद से उसकी तलाश में लगी है।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ