जौनपुर: अधिवक्ता होते हैं समाज की रीढ़:श्रवण जायसवाल | #NayaSaveraNetwork

अधिवक्ता होते हैं समाज की रीढ़:श्रवण जायसवाल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नवनिर्वाचित कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा व मंत्री लाल बहादुर यादव का अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के समस्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि अधिवक्ता समाज की रीढ़ है। यह प्रबुद्ध वर्ग समय-समय पर समाज के ताने-बाने को बनाए रखने के लिए हर समय सजग रहता है। व्यापार मण्डल द्वारा 16 दिसम्बर को जीएसटी के विरोध में जौनपुर बंद में विशेष योगदान इस प्रबुद्ध वर्ग का रहा है जिसको व्यापारी समाज कभी भुला नहीं सकता। स्वागत से अभिभूत संघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा व महामंत्री लाल बहादुर यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारियों के हर संघर्ष में अधिवक्ता कदम से कदम मिलाकर चलेगा क्योंकि यह हमारा धर्म है। समाज की रक्षा सुरक्षा में खलल डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। कार्यक्रम संयोजक व्यापारी नेता रमेश बरनवाल ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जो भी हो अधिवक्ता और व्यापारी का हमेशा चोली दामन का साथ रहा इसलिए दोनों वर्ग अगर साथ आ गए तो किसी भी दमनकारी सोच को रोका जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश पाल, सदस्य अनिल वर्मा, आलोक शुक्ला, भोला शुक्ला, हरिकेश यादव, शशांक तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम पाण्डेय, राजबहादुर यादव, समाजसेवी व अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी के रूप में राजेश यादव, जीशान खान, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, रतन मौर्य, डा. अशोक यादव, सुरेश यादव, रविन्द्र यादव, मुन्ना, बबलू चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ