कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस | #NayaSaveraNetwork

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस | #NayaSaveraNetwork

नगर के भगत सिंह पार्क में पौधरोपण करते कांग्रेसी।

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बुधवार को भगत सिंह पार्क में शहर कांग्रेस द्वारा पौधरोपण कर कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसके बाद शहर कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा की 1885 में कांग्रेस की स्थापना की गई थी। कांग्रेस की इस यात्रा को 138 साल पूरे हो गए हैं। महात्मा गांधी के मार्गदशर््ान में पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, पंडित मदन मोहन मालवीय, लाला राजपत राय, लोकमान्य तिलक, मोलाना आजाद, सुभाष चंद्र बोस, सीराज गोपाल आचार्य, राजेंद्र प्रसाद और खान अब्बदुल गभार खान जैसे कांग्रेस नेताओं ने ना केवल भारतीय स्वाधिनता कानून को सत्याग्रह, असहयोग और दांडी नमक यात्रा जैसे अहिंसक आंदोलन से देश की आजादी का मार्गप्रशस्त किया, बल्कि अंग्रेजों से आजादी के बाद विकास की पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए देश का संविधान तैयार करने और देश के एकीकरण में पंडित नेहरू और बाबा साबह अंबेडकर और सरदार पटेल के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता,देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शशांक राय,जावेद खान बाबू (पूर्व सभासद), विवेक सिंह सप्पू, अमन सिन्हा, साजिद मानु, तालिब,ताहिर, रिजवान अब्बास आदि लोग उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ