अनियंत्रित रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल | #NayaSaveraNetwork

अनियंत्रित रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल | #NayaSaveraNetwork

नाराज लोगों को समझाते सीओ व एसडीएम।



नया सवेरा नेटवर्क

नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग किया जाम

एसडीएम व सीओ ने घंटो प्रयास के बाद खुलवाया जाम

बख्शा,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलापार गांव के समीप राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर गुरु वार की सुबह वाराणसी जा रही रोडवेज अनियंत्रित हो गई। रोडवेज चालक ने सड़क के किनारे मार्निंग वाक को जा रहें पेट्रोल पंप मालिक व वाहन का इंतजार कर रहें दो अन्य लोगों को बुरी तरह से धक्के मारते हुए फरार हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब तीन घण्टे तक राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुँचे एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी ने कार्यवाही के आ·ाासन के पश्चात समझा बुझाकर कर जाम खत्म कराया। सुबह करीब 6 बजे नौपेड़वा से सुजियांमऊ जाने वाले मार्ग पर चुरावनपुर तेलीतारा गांव निवासी 43 वर्षीय मनोज कुमार सिंह घर से पैदल मार्निंग वाक करतें हुए अपने पेट्रोल पंप पर जा रहें थे। मनोज जैसे ही हाईवे पर चढ़े वैसे ही सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही एक रोडवेज बस के चालक ने अनियंत्रित होकर मनोज को टक्कर मार दी। घटना के बाद हड़बड़ाया बस चालक सामने पुलिया के पास वाराणसी जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े तीन लोगों में थाना क्षेत्र के खुशहुपुर निवासी 26 वर्षीय रोहित यादव पुत्र रामलखन यादव व 24 वर्षीय गुड़वान यादव पुत्र श्यामा यादव कुचलते हुए भाग गया। घटना में रोहित की मौके पर मौत हो गई। रोहित के साथ जा रहें महेश मौर्या ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उधर दुर्घटना में घायल मनोज सिंह को प्राइवेट जबकि घायल गुड़वान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में भर्ती गुड़गान की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उधर घटना की जानकारी खुशहूपुर के ग्रामीणों व परिजनों को हुई तो सैकड़ो की संख्या में पहुँचे लोगों ने शव को राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर रख सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग पर पहुँचे एसडीएम सदर सुनील कुमार भारती, तहसीलदार पवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर ने थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, सिकरारा थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने समझा बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया।मृतक के परिजनों ने थानाध्यक्ष पर लगाया गाली देने का आरोपाटनास्थल पर पहुँचे बक्शा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह को देख मृतक परिवार के परिजनों व रिश्तेदारों ने गाली देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाने से महज एक किलोमीटर दूर घटी घटना के करीब दो घण्टे बाद शव को लेने पहुँचे परिजनों से थानाध्यक्ष की तूं तूं मैं मैं होने लगी। लोगों का आरोप रहा कि एसओ ने गाली दिया। सड़क जाम किये हुए लोगों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर एसपी उपाध्याय से भी की। हालांकि थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने गाली देने की बात से साफ इनकार किया है।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ