जौनपुर: छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork

छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork

ब्लॉक पर प्रदर्शन करते नाराज किसान।



नया सवेरा नेटवर्क

मुफ्तीगंज,जौनपुर। छुट्टा पशुओं से परेशान गद्दीपुर गांव के किसानों ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। किसानों की शिकायत है कि आवारा पशु उनकी फसलों का नुकसान कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सूबेदार राय, नीरज राय, अरविंद यादव, शुभम राय, अभिषेक प्रताप, दिलीप राय, रमेश चन्द्र यादव, शंकर यादव, नितेश, आदिल यादव आदि शामिल रहे। नेतृत्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीरेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर किसानों ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन भी सौंपते हुए कहा कि यदि छुट्टा पशुओं का समुचित प्रबंधन नहीं किया गया तो वे लोग पशुओं को ब्लॉक परिसर में ही लाकर बाँध देंगे। इस मौके पर किसानों ने पशुओं में लम्पी बीमारी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि उनके गांव में राम चन्द्र राय के घर के पास एक छुट्टा बछड़ा लम्पी बीमारी की चपेट में है जिससे वह जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है। लम्पी बीमारी और किसानों के प्रदशर््ान की जानकारी होते ही ब्लॉक के पशु चिकित्साधिकारी डॉ अजय यादव बछड़े का उपचार करने पहुंच गए। उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि यदि किसी जानवर के लम्पी से ग्रसित होने की जानकारी मिले तो उन्हें सूचित करें वे उपचार करने पहुंचेगे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ