महाराष्ट्र के मंदिरों में मास्क लगाना अनिवार्य | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। क्रिसमस और नववर्ष की लगातार छुट्टियां होने के कारण महाराष्ट्र के कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, शिरडी के साईंबाबा संस्थान को विदेशों में कोविड के बढ़ते प्रकोप के बारे में सतर्क कर दिया गया है।

दर्शन के लिए आने वाले साईं भक्तों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने और सैनिटाइज़र का उपयोग करने का आग्रह किया गया है जबकि कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर में, कर्मचारियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, भक्तों के लिए अब तक मास्क लगाना अनिवार्य नहीं किया गया है। इस बीच, पंढरपुर में भगवान विठ्ठल मंदिर में कल तक मास्क लगाने के संदर्भ में निर्णय लिए जाने की संभावना है। मुंबई के मुंबादेवी मंदिर के कर्मचारियों को मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, भक्तों से भी मास्क पहनने का आग्रह किया जा रहा है।

नववर्ष के अवसर पर मुंबई और राज्य के अन्य मंदिरों में भी भीड़ होने की संभावना है। चीन में कोरोना संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं और वहां का संक्रमण भारत में भी पाया गया है और अब तक देश में इसके चार मरीज मिल चुके हैं। काेरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिरों में सतर्कता बरती जा रही है और धीरे-धीरे कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा सकता है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी करने के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभागपहले से ही सतर्क है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने गुरुवार रात राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग को इस संदर्भ में निर्देश जारी किये।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ