जौनपुर: साहिबजादा जोरावर, फतेह सिंह का बलिदान देगा प्रेरणा:कुलसचिव | #NayaSaveraNetwork

साहिबजादा जोरावर, फतेह सिंह का बलिदान देगा प्रेरणा:कुलसचिव | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

प्रतियोगिता में उद्देश्य प्रथम,आदित्य द्वितीय व विशाल रहे तृतीय

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन स्थित कान्फ्रेंस हाल में शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग,उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में गुरु  गोविंद सिंह के साहिबजादे ''महान वीर एवं सर्वोच्च बलिदानी साहिबजादा जोरावर सिंह व फतेह सिंह का अमर बलिदान पर कृतज्ञ राष्ट्र'' विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के बलिदानियों सुपत्रों जैसा अपूर्व साहस किसी भी देश के इतिहास में नही मिलता है जहां अपने सिद्धांत पर बलिदान होना स्वीकार हो। उन्होंने कहा कि साहिबजादा जोरावर एवं फतेहसिंह ने अपने बलिदान से जिस इतिहास का सृजन किया है वह सभी भारतीयों को सदा प्रेरणा देगा। प्रतियोगिता के समन्वयक एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कवि के कथन को संदर्भित करते हुए कहा कि कहीं पर्वत झुके भी हैं-कहीं दरिया रु के भी हैं-नही रु कती जवानी है-नहीं रु कती रवानी है। उन्होंने कहा कि धन्य है गुरु गद्दी परम्परा,गुरु  पुत्र और अपनी पुण्य धरा जहां गुरु गोविंद सिंह जी के ऐसे सच्चे सपूतों ने जन्मलिया जिन्होंने अन्याय के सामने सिर नही झुकाया और हंसते- हंसते अपने स्वाभिमान-धर्म के लिए दीवार में चुन लिया जाना स्वीकार किया। अध्यक्षता करते हुए प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि ऐसे वीर बलिदानियों का स्मरण युवा पीढ़ी को राष्ट्र स्वाभिमान के प्रति जागृत करेगा। आज इनके बलिदान के यथार्थ को जान कर हमारे विद्यार्थी आत्मसम्मान और राष्ट्र प्रेम से सिंचित होंगे। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उद्देश्य सिंह को प्रथम, आदित्य नारायण दुबे को द्वितीय एवं विशाल यादव को तृतीय पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ अनु त्यागी,डॉ. झांसी मिश्रा एवं डॉ दिव्येन्दु मिश्र रहे। स्वागत डॉ मनोज कुमार पांडेय द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनय कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर परिसर के शोधार्थी एवं विभिन्न विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ