जौनपुर: मोहन जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था थे:डॉ.कृष्ण गोपाल | #NayaSaveraNetwork

मोहन जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था थे:डॉ.कृष्ण गोपाल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

स्व.मोहन राय वैद्य की मनाई जायेगी जयंती

जौनपुर। आदि गंगा गोमती के पावन तट पर स्थित नगर से चन्द किलोमीटर की दूरी पर धर्मापुर विकास खण्ड के ग्राम सरैंया में 20 दिसम्बर 1913 को एक बालक ने जन्म लिया था। जिसका नाम मां-बाप ने बड़े लाड़ प्यार से जर्नादन प्रसाद राय रखा। उस समय भारत दासता की बेडि़यों में जकड़ा हुआ था और आम जन-मानस में देश को आजाद कराने की उत्कंठा हिलौरे मार रही थीं। इसका असर बालक जर्नादन प्रसाद राय पर भी पड़ा। उन्होंने 12 वर्ष की अवस्था मंे आरएसएस द्वारा संचालित संघ की शाखा में जाना शुरू कर दिया। उन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिया गया लेकिन इन्होंने सह्मदयता का परिचय देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की उपाधि और पेंशन लेने से इनकार कर दिया। वर्ष 1935 में इन्होंने बाला साहब देवरस के साथ कार्य करना प्रारम्भ किया। इसी बीच कुशभाऊ ठाकरे व सभी सर संघ संचालक के सानिध्य में प्रचारक जीवन के रूप मंे कार्य करना आरम्भ किया। जिसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एवं बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में कार्य किया। इस दौरान इनकी मित्रता संघ प्रचारक रहे स्व. हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ''हरीश"" से हुई, जो बाद में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री हुए। कानपुर मंे कार्य करने के दौरान वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इनका सानिध्य प्राप्त हुआ। अटल जी इन्हें भाई की दृष्टि से आदर करते थे। बाबा साहब देवरस ने इनके स्वभाव व व्यवहार को देखते हुए इनके मूल नाम जर्नादन प्रसाद राय से इन्हें न पुकार कर उनको मोहन जी कहने लगे। बाद में यह मोहन जी के नाम से विख्यात हुए। प्रचारक जीवन में इन्होंने अध्ययन कर वैद्य की जानकारी ली और अच्छे वैद्य के रूप में भी जाने जाते थे। इन्होंने एक समय बाद संघ का मुख्य केन्द्र आगरा चुना और वहीं स्थित रहकर कार्य करने लगे और अपने सम्पूर्ण जीवन में भारत मां के प्रति अलख जगाने का कार्य किया। उन दिनांे वे ''आज"" में प्रचारकों के शादी-विवाह नहीं हुआ करते थे। इनके पिता की मृत्यु बचपन मंे होने के कारण ये स्वतंत्र विचार के थे। इनकी देखरेख व परवरिश इनके चाचा किया करते थे, जो कि उन दिनांे मुख्तार थे और मुख्तार राय के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने जबरदस्ती इनकी शादी करवा दी ताकि यह घर पर ही रह जाये और फिर इन्होंने जनपद को केन्द्र मानकर संघ की शाखा लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान इनकी पत्नी सरजू देवी से तीन पुत्र बृजभूषण राय, शशिभूषण राय, दिवाकर राय पैदा हुए। जिनके छ: पौत्र आशुतोष राय, अमित राय, विजय राय, अखिल राय, मनीष राय व विपिन राय तथा दो पौत्री रूचि राय, सोनाली राय हैं। ये शादी से कुछ वर्षों के बाद घर से आगरा चले गये और वहीं रहकर अपने देश सेवा के व्रत को पूर्ण करने मंे आजीवन लगे रहे। आजादी की लड़ाई में उन्होंने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वर्ष 1944 मंे उन्हें सजा हुई, जिसमंे उन्हंे जिला कारागार में रखा गया। उसके बाद दो वर्ष अज्ञात रहे, जिसके चलते परिवार वालों को यह वि·ाास हो गया कि शायद वह अब नहीं रहे। 1947 में जब देश आजाद हुआ तो पुन: वापस घर आये। दो वर्षों तक जिले मंे कार्य किया। बताते है कि अखण्ड भारत का मूल मानचित्र उन्हीं के पास था, जिसे प्राप्त करने के लिये पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी ने उन पर पचास लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। जिनकी गिरफ्तारी के लिये फोर्स भी दिल्ली से भेजी गई थी। इतना ही नहीं स्व. मोहन राय वैद्य जी ने सीतापुर, मथुरा, मानिकपुर चित्रकूट कई स्थानों पर आदिवासियों के लिये नि:शुल्क स्कूल और अस्पताल खोले, जो आज भी संचालित है। जिसके संरक्षक रहे स्व. 108 महंत अवैद्यनाथ, गोरखपुर, स्व. गोविन्द हरी सिंहानिया कानपुर, स्व. माधव देशमुख काशी रहे। जिसको आज भी स्व. मोहन राय जी के पौत्र मनीष राय के द्वारा संचालित किया जा रहा है। स्व. मोहन राय कांग्रेस पार्टी के उत्पीड़न से तंग आकर यादवेन्द्र दत्त दूबे (राजा जौनपुर) के सुझाव पर जनसंघ पार्टी की स्थापना की। संघ में रहते हुए वि·ा हिन्दू परिषद के संस्थापक रहे और उत्तर प्रदेश एवं बिहार के अध्यक्ष के रूप मंे संगठन को बढ़ाने का भी कार्य किया। साथ ही कानपुर, सीतापुर, लखनऊ आदि जिलों मंे कार्य किया। यह भारती जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे। इन दिनों भाजपा में व संघ मंे रहे। डॉ.कृष्ण गोपाल ने मोहन राय को एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था बताया था। मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, कलराज मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्त आदि को इनका मार्गदशर््ान व सानिध्य प्राप्त हुआ। 108 वर्ष की अवस्था में 13 मई 2021 को इनका देहावसान हो गया। 

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ