फिलीपींस में बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 19 लापता | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मनीला। फिलीपींस के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 19 अन्य लापता हो गए हैं। यहां की स्थानीय मीडिया ने सरकार के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद ने कहा कि मुख्य लुजोन द्वीप पर बिकोल क्षेत्र में दो और दक्षिणी फिलीपींस में उत्तरी मिंडानाओ में चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। इसके अलावा, बिकोल क्षेत्र में 10 लोग लापता हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि मध्य और दक्षिणी फिलीपींस में बाढ़ से पांच क्षेत्रों में एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से करीब 45 हजार लोगों को 27 सरकारी आश्रयों में सुरक्षित पहुंचाया, जहां उन्होंने क्रिसमस की छुट्टियां भी बिताईं।

एनडीआरआरएमसी ने कहा कि भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ से लगभग 50 घर और कम से कम 14 मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य के मौसम ब्यूरो ने चेतावनी दी कि मध्य और दक्षिणी फिलीपींस में कभी-कभी तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन होने के आसार हैं। इसी दौरान, सरकारी एजेंसियों से लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की अपील की गयी।


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ