लखनऊ: व्यापार मंडल ने 51 दीप जलाकर स्वर्ण जयंती मनायी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरा होने पर शनिवार को निराला नगर स्थित एक होटल में स्वर्ण जयंती मनाई। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक सदस्य स्व. लाला विशंभर दयाल अग्रवाल, व्यापारी पुरोधा स्व श्याम बिहारी मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण एवं 51 दीप जलाकर संगठन को प्रत्येक बाजार तक संगठित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश युवा महामंत्री योगेन्द्र सिंह ने कहाकि आजादी के बाद सरकार को टैक्स की अदायगी करने वाले व्यापारी समाज को सरकार जमाखोर, टैक्स चोर मानकर दुकानों में बिक्रीकर के जनरल छापे एवं धन उगाही से व्यापारी असहाय समझता था, लेकिन 24 दिसम्बर 1973 को स्व. लाला विशंभर दयाल अग्रवाल व स्व. श्याम बिहारी मिश्रा ने काशी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन का गठन कर व्यापारियों के सम्मान एवं संघर्ष की आवाज को बुलन्द किया। जिस कारण बिक्रीकर के जनरल सर्वे, चुंगी, वैट अनेक जटिल टैक्स समाप्त हुए है।
नगर महामंत्री अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समाज ने सदैव एकजुटता दिखाकर संगठन को शक्तिशाली होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, उपाध्यक्ष देशराज यादव, गोपाल अग्रवाल, रमन मिश्र, धर्मपाल अग्रवाल, देशराज यादव, राकेश त्रिपाठी, प्रशांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हुए।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |