वाराणसी: 50 विद्यार्थियों ने किया सारनाथ का भ्रमण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सेवापुरी। एक्सपोजर विजिट के तहत ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों ने शनिवार को भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली का भ्रमण किया। उन्होंने संग्रहालय, बौद्ध स्तूप, उपदेश स्थल, चिड़ियाघर को देखा। शिक्षकों ने उन्हें इस पुरातात्विक स्थल के बारे में विस्तार से बताया। चिड़ियाघर में पक्षियों व जानवरों की रख-रखाव की व्यवस्था के बारे में जाना। भ्रमण कर विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यार्थियों के दल को बीईओ संजय यादव ने ब्लाक से रवाना किया।