महाराष्ट्र में कोरोना के 32 नए मामले | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के 32 नए मामले सामने आये हैं। इसमे सबसे अधिक 12 मामले मुंबई सर्किल मिले। पुणे में 11, नागपुर में पांच और अकोला में चार मामले दर्ज किए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। वहीं प्रदेश में 20 लोगों को कोरोना के संक्रमण से मुक्त भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। इससे मृतकों की संख्या 1,48,414 पर स्थिर है। इस दौरान 20 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के बाद ठीक होने वालों का आंकड़ा 79 लाख 87 हजार 948 तक पहुंच गया है। अधिकारी ने कहा कि रविवार को 19 हजार 49 नमूनों की जांच की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र में अब 148 सक्रिय मामले हैं। इनमें से मुंबई और पुणे में क्रमशः 50 और 42 मामले हैं। राज्य में कोरोना के संक्रमण से ठीक होने की दर 98.17 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.82 फीसदी है। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार की सलाह पर नए मिलने वाले सभी मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का फैसला किया है। इसलिए नए मामलों को आगे की जांच के लिए मुंबई और पुणे की प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ