ब्राजील के राष्ट्रपति ने पेले के सम्मान में 3 दिन के शोक की घोषणा| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ब्यूनस आयर्स। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने तीन बार के विश्व फुटबॉल चैंपियन रहे पेले के सम्मान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सीएनएन ब्रासिल रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ​​​​​ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। पेले कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दुनिया में फुटबॉल के बेताज बादशाह या फिर फुटबॉल के जादूगर कोलन कैंसर से पीड़ित थे और उनके शरीर के अधिकतर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इससे पहले दिन में श्री बोलसोनारो ने पेले के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी ने दुनिया में ब्राजील को नयी ऊंचाई पर पहुंचाकर नाम रोशन किया है। बोल्सोनारो ने ट्वीट किया, “पेले ने हमेशा फुटबॉल को एक कला और अपने आनंद के तौर पर देखा है।”

गौरतलब है कि सितंबर 2021 में पेले को कोलन ट्यूमर का पता चला था। इस वर्ष में उन्हें तीन ट्यूमर और मूत्राश्य में संक्रमण हाेने पर इलाज के लिए दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पेले को 30 नवंबर को दिल से संबंधित परेशानी सहित शरीर में सूजन आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बाद में यह बताया गया कि पेले को कीमोथेरेपी दी गयी जिसका कोई संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आया। पेले इससे पहले भी कई बार चेकअप कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिछले दिनों कतर में फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही पेले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया था।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ