ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। नॉलेज पार्क के पास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। और करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। फिलहाल मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा के नॉलेज पार्क के पास दो बसें आपस में टकरा गईं। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, दुर्घटना में बीस लोग घायल हो गए जबकि तीन की मौत हो गई।  अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ तीन की मौत की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस ने   शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए  अस्पताल में रखवा दिया है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ