अडाणी समूह ने एनडीटीवी में संस्थापकों की 27.26% हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। अडाणी समूह ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास मौजूद 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। अडाणी एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को इस अधिग्रहण की सूचना दी। कंपनी ने कहा कि कंपनी की परोक्ष अनुषंगी और एनडीटीवी के प्रवर्तक समूह में शामिल आरआरपीआर ने एनडीटीवी में प्रणव रॉय और राधिका रॉय की 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण परस्पर अंतरण के माध्यम से कर लिया है।

समाचार टेलीविजन चैनल एनडीटीवी की शुरुआत करने वाले रॉय दंपती ने गत 23 दिसंबर को ही घोषणा कर दी थी कि वे इस मीडिया कंपनी में अपनी बची हुई 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी में से 27.26 प्रतिशत हिस्सा अडाणी समूह को बेच देंगे। अ़डाणी समूह ने रॉय दंपती की हिस्सेदारी का अधिग्रहण 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया है। इस भाव पर 1.75 करोड़ शेयरों की बिक्री से रॉय दंपती को 602.30 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। 

अडाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की परोक्ष अनुषंगी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के पास एनडीटीवी में 8.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि आरआरपीआर के पास 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नए अधिग्रहण के साथ ही एनडीटीवी में आरआरपीआर की हिस्सेदारी 56.45 प्रतिशत हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस हिस्सेदारी अधिग्रहण को एनएसई की ब्लॉक सौदा व्यवस्था के जरिये 30 दिसंबर को पूरा किया गया है। इस तरह अडाणी समूह के पास 'न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड' (एनडीटीवी) की बहुलांश हिस्सेदारी आ गई है। रॉय दंपती ने कुछ सप्ताह पहले एनडीटीवी के सबसे बड़े शेयरधारक होने का अपना दर्जा खो दिया था। दरअसल अडाणी समूह ने रॉय दंपती की समर्थित कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का परोक्ष अधिग्रहण करने के साथ ही एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी ले ली थी। उसके बाद समूह ने सार्वजनिक शेयरधारकों से भी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक खुली पेशकश रखी। हालांकि उस पेशकश को शेयरधारकों का उतना समर्थन नहीं मिला और अडाणी समूह 8.26 प्रतिशत हिस्सेदारी ही बढ़ा पाया। हालांकि इसके साथ एनडीटीवी में समूह की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 37.44 प्रतिशत हो गई थी। उस समय अडाणी समूह की हिस्सेदारी एनडीटीवी के दोनों संस्थापकों की सम्मिलित हिस्सेदारी 32.26 प्रतिशत से अधिक हो गई थी। उसके बाद ही रॉय दंपती की तरफ से अपनी कुल हिस्सेदारी में से 27.26 प्रतिशत हिस्सा बेचने का ऐलान किया गया। फिलहाल प्रणव रॉय एनडीटीवी के चेयरपर्सन हैं जबकि उनकी पत्नी राधिका रॉय कार्यकारी निदेशक हैं। हालांकि अडाणी समूह ने पिछले हफ्ते कंपनी के निदेशक मंडल में अपने प्रतिनिधियों- संजय पुगलिया और सेंथिल एस चेंगलवरयन को निदेशक मनोनीत किया था।


*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ