नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। रेलवे ने गढ़वा रोड, तोलरा और राजहरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों का मार्ग बदला है। ट्रेन नंबर 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक रांची-लोहरदगा-टोरी- गढ़वा रोड-चोपन-चुनार, रांची-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेड़ा-गोमोह-गया-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- चुनार के रास्ते चलेगी। इसी प्रकार 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 24 दिसंबर तक चुनार-चोपन-गढ़वा रोड- टोरी-लोहरदगा-रांची, चुनार-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया-गोमोह-राजाबेड़ा-बोकारो स्टील सिटी-रांची के रास्ते चलेगी।
Ad |
0 टिप्पणियाँ