जौनपुर : निकाय चुनाव 2017 में था सपा का जलवा | #NayaSaveraNetwork

  • नगर पालिका में भाजपा ने मारी थी बाजी, 3 में से 2 पर किया था कब्जा

अंकित जायसवाल

जौनपुर। नगर निकाय चुनाव की घोषणा जल्द ही हो सकती है. अभी हाल ही में सभी सीटों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई. अब सभी पार्टियां नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जिताऊ प्रत्याशी को उतारने के लिए मंथन कर रही हैं. हर बार की तरह इस बार भी नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हर पार्टियों में दावेदारों की लंबी लिस्ट है लेकिन भाजपा में अन्य पार्टियों की तुलना में यह सूची दोगुनी से भी अधिक है. अब देखना यह है कि नगर पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी नेतृत्व किस चेहरे पर अपना दांव लगाता है. निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने पर दावेदार निर्दल भी अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतर जाते हैं. बहरहाल जल्द ही एक के बाद एक तस्वीर साफ हो जाएगी.

जौनपुर नगर पालिका में टण्डन का दबदबा

निकाय चुनाव 2017 की बात करें तो तब जौनपुर जिले में कुल 3 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत थे. 3 में से 2 नगर पालिका में भाजपा ने कमल खिलाने में कामयाबी हासिल की थी, जबकि नगर पंचायतों में तो समाजवादी पार्टी का दबदबा था. 6 में से 3 सीटों पर सपा ने अपना परचम लहराया था, जबकि अन्य सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वहीं जौनपुर नगर पालिका का अभेद किला बचाने में एक बार फिर बसपा के दिनेश टण्डन कामयाब हुए और उन्होंने अपनी पत्नी माया टण्डन को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर काबिज करा दिया.

5वीं बार सीट पर कब्जा करने को बेताब

नगर पालिका जौनपुर की बात करें तो इस बार यह सीट अनारक्षित है. एक बार फिर दिनेश टण्डन की चांदी हो गई. 3 बार स्वयं और चौथी बार पत्नी को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के बाद इस बार भी दिनेश टण्डन 5वीं बार इस सीट पर कब्जा करने को बेताब है. 

शाहगंज, मुंगरा नगर पालिका अनारक्षित

नगर पालिका शाहगंज और नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर भी अनारक्षित है तो यहां भी दावेदार वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्षों को पराजित करने के लिए बेताब है. शाहगंज में गीता जायसवाल तो मुंगराबादशाहपुर में शिवगोविंद साहू वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष हैं. 

3 नवसृजित नगर पंचायतों में चुनाव

इस बार 3 नवसृजित नगर पंचायतों में चुनाव होंगे, जिनमें रामपुर, कजगांव और गौराबादशाहपुर शामिल है. रामपुर अन्य पिछड़ा वर्ग, गौराबादशाहपुर अनुसूचित जाति और कचगांव अनारक्षित है. इन नए नगर पंचायतों में अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने के लिए बाजार, गांव होर्डिंग, बैनर, पोस्टर से पटे हुए हैं.

देखें 2017 की सूची

1. नगर पालिका जौनपुर : माया टण्डन (बसपा) 

2022 : अनारक्षित

2. नगर पालिका शाहगंज : गीता जायसवाल (भाजपा)

2022 : अनारक्षित

3. नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर : शिवगोविंद साहू (भाजपा)

2022 : अनारक्षित


1. नगर पंचायत खेतासराय : वसीम अहमद (सपा)

2022 : महिला

2. नगर पंचायत जफराबाद : प्रमोद बरनवाल (निर्दल)

2022 : महिला

3. नगर पंचायत मछलीशहर : शबीना बानो (सपा)

2022 : अनारक्षित

4. नगर पंचायत बदलापुर : अमरदेई (सपा)

2022 : अन्य पिछड़ा वर्ग 

5. नगर पंचायत मड़ियाहूं : रूकसाना कमाल (निर्दल)

2022 : महिला

6. नगर पंचायत केराकत : विजय गुप्ता (निर्दल)

2022 : महिला


7. नगर पंचायत कचगांव : नवसृजित

2022 : अनारक्षित

8. नगर पंचायत गौराबादशाहपुर : नवसृजित

2022 : अनुसूचित जाति 

9. नगर पंचायत रामपुर : नवसृजित

2022 : अन्य पिछड़ा वर्ग 



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ