पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी अपराधी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कई वर्षों से चल रहा था फरार,पुलिस ने ली राहत की सांस

खुटहन,जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरु वार की सुबह 20 हजार के इनामी अपराधी को बदमाश गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस को रामेश्वर निषाद नाम के इस अपराधी की सात वर्षों से तलाश थी और इसके ऊपर इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार वर्षों पूर्व घर में सो रहे परिवार के लोगों पर चाकू व राड से हमलाकर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर भागने के आरोपित को पुलिस ने गौसपुर बाजार से धर दबोचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना क्षेत्र परौली गांव निवासी रामे·ार निषाद सात वर्ष पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव के श्रीचंद यादव के शाहगंज मार्ग स्थित भवन में किराए का कमरा लेकर कबाड़ का धंधा कर रहा था। गृह स्वामी भी उसे परिवार की तरह ही मानने लगे। वह घर के अंदर तक आता जाता था। कुछ माह बाद पैसों की चाह ने रामे·ार की नियत बदल दिया। वह मन ही मन मकान मालिक के घर में रखे गहने और नकदी पार करने की योजना बनाने लगा। घटना को अंजाम देने के लिए तीन और साथियों को मिला लिया। 8 अप्रैल 2016 की रात वह अपने तीन और साथियों के साथ गृहस्वामी के घर के भीतर दाखिल हो गया। लोहे की आलमारी की चाभी खोज रहे थे कि श्रीचंद की नींद खुल गई। जब वे शोर मचाना चाहे तो एक ने उनका मुंह दबा दिया। दूसरा लोहे की राड व चाकू से उन पर हमला करने लगा। भयभीत श्रीचंद कुछ बोल न सके। रामे·ार घर के कोने कोने से पूर्व परिचित था ही। उसने भीतर रखी चाभी से आलमारी खोल लगभग एक लाख कीमत के आभूषण और तीस हजार नकदी निकाल कर चारों वहां से चंपत हो गए। डरे सहमे श्रीचंद जब चोर उनके घर से दूर भाग गए तब शोर मचाना शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामे·ार पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार आगरा जाकर दबिश दी गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मुखबिर से जानकारी मिली कि वह एक दो माह में खुटहन जरूर आता है। गुरूवार की भोर में मुखबिर की सटीक सूचना पर अपराध निरीक्षक राम प्रवेश यादव,उप निरीक्षक राजित राम यादव, कांस्टेबल संतोष, सुदशर््ान और अखिलेश को लेकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ