125 जिन्दा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

125 जिन्दा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नदी में कछुओं को छोड़ता तस्कर व साथ में खड़ी पुलिस



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरु द्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता मय हमराह जेसीस चौराहे पर मौजूद थे, कि मुखबिर की सूचना मिली की दो व्यक्ति वन्य जीव कछुओं को बोरों में रखकर बड़े-बड़े झोले में भरकर सुल्तानपुर से आये है और नगर के जेसीस बस स्टैण्ड के पास खड़े हैं। इस सूचना पर लाइन बाजार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उक्त दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ पर पकड़े गये दोनों व्यक्तियो ने अपना नाम बिक्रम पत्थरकट्टा पुत्र बुद्धा उम्र लगभग 21 वर्षीय तथा दीपक पुत्र छेदी उम्र लगभग 20 वर्षीय निवासीगण ग्राम पकड़ी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी बताया। जिनके पास से पुलिस द्वारा लिए गये तलाशी से कुल 125 छोटे-बड़े वन्य जीव कछुए बरामद हुए। जिन्हे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लाइनबाजार थाना पुलिस ने तस्करों द्वारा बरामद वन्य जीव कछुओं को वन विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उन कछुओं को उनके उचित स्थान पर छोड़ने के लिए सीजेएम से अनुमति प्राप्त कर वन्य जीव कछुओं को उनके प्राक्रतिक ठिकाने पर उनके घर छोड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों एवं थाना पुलिस की मौजूदगी में गोमती नदी में कछुओं को छोड़ा गया। बता दें कि वन जीव कछुआ जल पर्यावरण को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं जिसे पकड़ना पूर्णता प्रतिबंध हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता थाना लाइनबाजार, कांस्टेबल सुधीर कुमार थाना लाइनबाजार, कांस्टेबल विजय प्रकाश थाना लाइनबाजार, कांस्टेबल नीरज कुमार थाना लाइनबाजार शामिल रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ