बाल दिवस के रूप में मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती | #NayaSaveraNetwork

बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू के वेश में बच्चे 


बाल दिवस के रूप में मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती | #NayaSaveraNetwork
बच्चों को पुरस्कार बांटते अध्यापक


नया सवेरा नेटवर्क

जगह जगह आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जौनपुर। जिले में सोमवार को पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पूर्व प्रधान मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और कई स्थानों पर केक भी काटे गये। बाल दिवस के रूप में यह दिन मनाये जाने के चलते बच्चों मे मिष्ठान्न और पुरस्कार भी वितरित किये गये। सुइथाकलां  संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के श्री गाँधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों में क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ साथ पोस्टर कला प्रतियोगिता करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कालेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह द्वारा देश के प्रथम प्रधानमन्त्री पं.जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। बच्चों के सम्बोधन के दौरान श्री सिंह ने पं.जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया गया। वक्ताओं के रूप में प्रवक्ता सन्तोष और धर्मदेव शर्मा ने भी भी उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात कालेज प्रशासन द्वारा विज्ञान और अन्य वर्ग के बच्चों के क्रिकेट प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमें विज्ञान वर्ग के बच्चे अन्य पर भारी पड़े।पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।संचालन विनय त्रिपाठी ने किया।इस दौरान देवेन्द्र चौधरी,अरूण मौर्य,सन्तोष भारती समेत अन्य कर्मी और बच्चे मौजूद रहे। तेजीबाजार संवाददाता के अनुसार बाल दिवस पर चाचा नेहरू को बहुत ही सम्मान के साथ याद किया गया क्योंकि जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत ही स्नेह करते थे। क्षेत्र के दुगौली स्थित चिल्ड्रेन स्कूल ऑफ आर्ट में प्रबंधक प्रदीप के सिंह के नेतृत्व में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रदीप के सिंह मुख्यातिथि जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव एसओ शैलेंद्र पांडेय ने नेहरू चाचा के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने चाचा नेहरू के ड्रेस में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रबन्धक द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर आभार प्रकट किया। इस मौके पर पत्रकार अखिलेश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सेठ, सुधीर यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन सोनी, मुलायम यादव सहित स्टाफ में ज्योति, ममता, रेखा, श्रद्धा, साक्षी, राजेश, रविन्द्र, शक्षम सहित अभिभावक मौजूद रहे। मीरगंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड मछलीशहर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में बच्चों द्वारा रंगोली बनाई गयी और केक काटकर बच्चों द्वारा खेलकूद के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार त्रिपाठी ने बच्चों के साथ केक काटा। वही स्टर्लिंग स्कूल के छात्रों ने बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला लगाया व खेलकूद का कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय करियांव, भिदुना, अमाई, कमासिन सहित अन्य विद्यालयों में भी बाल दिवस मनाया गया। शाहगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के स्कूल कालेज व अन्य संस्थानों द्वारा बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं उसरहटा के अब्दुल अजीज अंसारी डीग्री कालेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कालेज के प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता के साथ नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वही छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता।व आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू जी खेल कूद कार्य क्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रमुख भूमिका निभाई। प्रबंधक कहकशां खां ने अपने उदबोधन में स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू जी के योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।  मडि़याहूँ संवादाता के अनुसार स्थानीय नगर के सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज स्कूल में सोमवार को बाल दिवस व स्कूल के संस्थापक रहे राजन सैमसंन का तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। स्कूल के बच्चों ने शांति का प्रतीक मशाल जुलूस के साथ कोतवाली तिराहा से लेकर दौड़ते हुए व रंगारंग कार्यक्रम के साथ बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण  और विशिष्ट अतिथि फादर डेविड रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मिस मैरी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह फादर डेविड मिस मैरी और स्कूल मैनेजर सिस्टर अनूपा ने पंडित जवाहरलाल नेहरु  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  व स्कूल के संस्थापक रहे राजन सैमसंन की तीसरी पुण्यतिथि पर स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद का आयोजन किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदस्यों की कलात्मक प्रस्तुति द्वारा प्रेरणा ग्रहण किया। प्राचार्य मिस मैरी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं की सुन्दर प्रस्तुति, उनके गुणों, क्षमताओं और कलात्मकता की सराहना की। बाल दिवस पर स्कूली बच्चों को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल देश के भविष्य उनके हाथों में है,बच्चों को चहुंमुखी विकास के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और खेलकूद में आगे बढ़ना चाहिए। और कहा कि स्कूल के संस्थापक रहे राजन सर स्कूल के लिए और स्कूल के बच्चों के लिए बहुत कुछ किया आज हम सब लोग उन्हे याद करते हैं। इस मौके पर मैनेजर सिस्टर अनूपा,फादर अरु ल,प्राचार्य मैरी फ्रैंक, शिक्षक नरेंद्र तिवारी, अजय मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, भास्कर दुबे, राजेश दुबे, मिस बबीता सिंह, प्रियंका मिश्रा, दिलीप सर, सैंड्रा फ्रैंक, अनम फ्रैंक, सत्य प्रकाश यादव ,मिस कंचन,ललित सर , वीरेंद्र कुमार, आनंद सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं विद्यालय के बच्चे, कोतवाली  के राम मिलन सिंह राजेंद्र  प्रसाद, भानु यादव, कांस्टेबल ममता वह दर्जनभर पुलिस के जवान  मौजूद रहे। बरसठी संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र क़े विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु  की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माँ विध्यवासिनी धर्मार्थ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्राथमिक विद्यालय खुआवा, सोतीपुर, दियावा, कारो बनकट आदि पंचायतों में शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूली दो सौ से अधिक बच्चों को कॉपी, कलम सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि, बच्चे कल के भविष्य है इन्हें शिक्षित बनाने की जरूरत है। बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी इन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गरीब बच्चे शिक्षण सामग्री के बिना शिक्षा न ग्रहण कर पाए इस उद्देश्य से आज इन्हें सामग्री दी गई है। शिक्षकों से भी अपील की गई कि बच्चों की सांसारिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर प्रधान देवेंद्र सिंह, सर्वेश शुक्ला, रामउजागिर शुक्ला, अतुल दुबे, चंद्रकेश शुक्ल, तीर्थराज पाल, अनिल दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही। अंत मे संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ