राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' महू से रवाना, इंदौर पहुंचेगी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

इंदौर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली इंदौर जिले के महू से रवाना हुयी, जो शाम तक इंदौर शहर में प्रवेश कर जाएगी। गांधी की यात्रा का मध्यप्रदेश में पांचवा दिन है। उनकी यात्रा इंदौर जिले में कल शाम को ही खरगोन जिले से प्रवेश कर चुकी है। रात्रिविश्राम महू में था। महू में ही उन्होंने देर शाम संविधान दिवस पर डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले किए।

रात्रिविश्राम के बाद सुबह भारत जोड़ो यात्रा महू से इंदौर की ओर रवाना हुयी। यह पूर्वान्ह में राऊ क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद अपरान्ह फिर इंदौर शहर की ओर बढ़ेगी और शाम को इंदौर पहुंचेंगी। श्री गांधी इंदौर में भी सभा को संबोधित कर सकते हैं। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, यात्रा के समन्वयक दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, अनेक केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता साथ हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी यात्रा में शामिल हैं। यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। यात्रा खंडवा, खरगोन जिले से गुजरते हुए इंदौर जिले की सीमा में आ गयी है। अब यह उज्जैन और अागरमालवा जिले से होते हुए चार दिसंबर को राजस्थान की सीमा में जाएगी।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ