कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी का हुआ जोरदार स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए जनपद जौनपुर, मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा में प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बृजलाल खाबरी का जौनपुर में मुंगरा बादशाहपुर के पूर्व प्रत्याशी व शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डा. प्रमोद के सिंह की नेतृत्व में कांग्रेस सुजानगंज ब्लाक अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह व नगर अध्यक्ष हाजी सहजादे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
तद्पश्चात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक है। निकाय चुनाव में कांग्रेस जाति धर्म के बंधन को तोड़ते हुए सभी को साथ लेकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का असर जनता में दिखने लगा है। आने वाला समय कांग्रेस का है। पूरे प्रदेश में डेंगू का कहर व्याप्त है भाजपा सरकार आँखे बंद किए बैठी है। सरकार के पास न तो डेंगू जैसी महामारी से निपटने के लिए व्यवस्था है और ना बजट।
मुंगरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डाक्टर प्रमोद के सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति की जा रही है। एक तरफ जनता जहां महंगाई एवं बेरोजगारी का दंश झेल रही हैं वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का करोड़ो का कर्ज माफ कर रही है। आज हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही हैं उसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनने व भविष्य में दूर करने के लिए है।
हमारे सामने आने वाले समय में निकाय चुनाव है ऐसे में हमें अपने नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मूल उद्देश्य को लोगों में घर-घर पहुंचाने तथा एकजुट होकर युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारियों में लगने की आवश्यकता है। क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी को परास्त कर सकती है। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राकेश मिश्रा मंगला, एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर, ललित चौरसिया, आनंद सिंह, मनोज गौतम, राहुल यादव, अभिषेक, आशु उपाध्याय, संत लाल पटेल, नीरज सरोज, कृपा शंकर पटेल, अशोक पटेल, लल्लन दुबे, राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |