दामोदर विरमाल हुए नवांकुर साहित्य सभा दिल्ली द्वारा सम्मानित| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

इंदौर,एमपी। नवांकुरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित संस्था नवांकुर साहित्य सभा दिल्ली द्वारा इंडिया हेबिटेट सेंटर, गुलमोहर सभागृह में सोमवार शाम को काव्यांकुर 9 पुस्तक लोकार्पण एवं काव्य संध्या आयोजित की गई जिसमे 22 नवांकुरों ने काव्यपाठ किया। 

काव्यांकुर 9 में श्रेष्ठ 22 युवा रचनाकारों की रचनाएं प्रकाशित हुई एवं आयोजन में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा इस पुस्तक का विमोचन संपन्न हुआ। उक्त पुस्तक में गीतकार दामोदर विरमाल द्वारा लिखित खुशनसीब है वो जो देश के लिए, मेरी ज़िन्दगी में आने के लिए तेरा शुक्रिया, तूने जो दिया ज़ख्म तो नासूर बन गया जैसी यादगार रचनाओं को चयनित करते हुए प्रकाशित किया गया। आयोजन में सभी रचनाकारों ने अपनी प्रकाशित रचना का काव्यपाठ किया, इसके बाद सभी रचनाकारों को अंगवस्त्र, सम्मानपत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

संस्थापक अशोक कश्यप जी ने बताया की काव्यांकुर 10 के लिए सभी नवांकुरों की रचनाएं सादर आमंत्रित है, जिसका कार्य संभवतः जनवरी 2023 में सम्पन्न हो जायेगा। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में डा बालस्वरूप राही, श्री नरेश शांडिल्य, कमांडो समोद सिंह चरौरा, श्री बाबा कानपुरी जी उपस्थित रहे, संचालन जीतेन्द्र प्रीतम एवं के. शंकर सौम्य द्वारा किया गया! रसिक गुप्ता, इमरान अंसारी, कल्पना शुक्ला, मनीषा सक्सेना, इंद्रजीत, संजय कुमार गिरी, जगदीश मीणा आदि उपस्थित रह।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें