आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा के रहने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम शरण नेगी का निधन हो गया है। जिला उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने श्‍याम शरण नेगी के न‍िधन की पुष्टि की है। नेगी का शनिवार सुबह निधन हो गया था। वह 106 वर्ष के थे और देश में पहली बार हुए चुनाव में सबसे पहले उन्होंने मतदान किया था। नेगी ने बुधवार को कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट पेपर से 14वीं विधानसभा के लिए मतदान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश के सबसे उम्रदराज मतदाता नेगी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी के लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे।

गौरतलब है कि पहले नेगी ने कहा था कि वह मतदान केंद्र में जाकर मतदान करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते घर से ही मतदान करना पड़ा। 34वीं बार मतदान करने वाले श्याम सरण नेगी ने पहली बार बुधवार को डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया। जुलाई 1917 में जन्मे नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी हैं। वह 1951 से हर चुनाव में मतदान करते आ रहे है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने भी शतायु वोटर श्याम सरन नेगी को मतदान करने पर बधाई दी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरण नेगी जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते दो नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टन वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी।

उन्होंने ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रथम मतदाता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शाह ने आज ट्वीट किया, “देश के प्रथम वोटर हिमाचल के श्याम सरन नेगी जी का निधन दुःखद है। देश के पहले चुनाव से लेकर अब तक सभी चुनावों में उन्होंने मतदान किया। 106 वर्ष की आयु में देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी आस्था व प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणीय है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति”

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ