हिंदुस्तान में नफरत, डर और हिंसा फैलायी जा रही है: राहुल गांधी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बुरहानपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है और भारत जोड़ो यात्रा इसी के खिलाफ है। गांधी ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरेली में प्रवेश किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य नेताओं ने गांधी का स्वागत किया। राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण समारोह भी आयोजित किया गया।

गांधी ने कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर के माहौल के कारण किसान, श्रमिक और युवा सभी परेशान हैं। इन लोगाें के मन में डर फैलाया जा रहा है। इन्हीं बातों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने का तय किया, जो कन्याकुमारी से प्रारंभ हुयी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि जब यात्रा प्रारंभ हुयी थी, तब विपक्ष ने कहा था कि यह यात्रा पैदल नहीं की जा सकती है। लेकिन हम कन्याकुमारी से मध्यप्रदेश तक आ गए हैं और यहां पर 370 किलाेमीटर चलेंगे। हम जम्मू कश्मीर तक पैदल जाएंगे और श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे। ऐसा करने से हमें कोई नहीं राेक सकता है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ