कवियत्री नीतू तातेड़ द्वारा रचित लोकल ट्रेन व अन्य कहानियां का हुआ विमोचन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगर मुंबई से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात लेखिका,शिक्षिका,साहित्यकार, कवियत्री श्रीमती डॉक्टर नीतू भूषण तातेड़ द्वारा लिखित पुस्तक ' लोकल ट्रेन व अन्य कहानियां ' का विमोचन मुंबई विश्वविद्यालय प्रांगण में शोधावरी रिसर्च के अंतर्गत रविवार दिनांक 13 नवंबर 2022 को संपन्न हुआ। विमोचन समारोह में मुख्य रूप से राजेंद्र गुप्ता, डॉ रतन कुमार पांडेय,आमदार कपिल पाटिल , डॉ माधुरी जोशी और डॉ हूबनाथ पांडेय आदि की उपस्थिति रही जिनके कर कमलों द्वारा पुस्तक का लोकार्पण संपन्न हुआ। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि  25 जुलाई 1976 को राजस्थान के एक छोटे से कस्बे शिवगंज में जन्मी डॉक्टर नीतू भूषण तातेड ने अपनी शादी के 13 वर्षों पश्चात बी एड के बाद अध्यापन कार्य के साथ-साथ एम ए तथा पीएचडी मुंबई यूनिवर्सिटी से संपन्न की।आज वे शिक्षिका होने के साथ-साथ कथाकार,कवयित्री व आलेख लेखिका भी हैं।नारी सशक्तिकरण, देशभक्ति, रहस्य-रोमांच, बाल शिक्षा पर जोर देने के साथ पारिवारिक विषयों पर भी उन्होंने अपनी लेखनी की पैनी धार से कई मुद्दों को उजागर किया तो साथ ही साथ सोशल मीडिया, नेताओं,सामाजिक सरोकारों जैसे कई विषयों को भी अपनी कहानियों में सटीक रूप से पेश किया।

ममतामयी माँ, लाचार पिता, पति के अनगिन रूप ,आक्रोश जताती नारी, प्रेमिका,पत्नी, बेटी तथा एक ज़िम्मेदार नागरिक की भूमिका पर भी अपनी कलम खूब चलाई।कई पत्र-पत्रिकाओं में इनकी कहानियाँ, कविताएँ व शोध पत्र छपे  हैं। इनका प्रथम काव्य संग्रह  ' अभी तो बाकी हूँ  मैं' प्रकाशित होकर सुर्खियाँ बटोर रहा है ।

संपर्क संस्थान जयपुर द्वारा गुरु अलंकरण सम्मान 2021,विश्व हिंदी लेखिका मंच द्वारा राजस्थान नारी गौरव सम्मान2021 ,अमृता प्रीतम मेमोरियल अवार्ड 2022,स्टोरी मिरर द्वारा बेस्ट एडिटर चॉइस 2021 अवार्ड तथा अर्पिता फॉउंडेशन इंडिया की ओर से डॉ ए.पी.जे.  अब्दुल कलाम अवार्ड 2022 से भी सम्मानित किया जा चुका है। इनकी दोनों पुस्तकें संपर्क संस्थान के सानिध्य में प्रकाशित हुई हैं एवं प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के हाथों काव्य संग्रह का विमोचन हुआ है तथा इनके दो साझा संग्रह भी प्रकाशित हो चुके हैं।मुंबई की नामचीन विद्यालय में हिंदी शिक्षिका होने के साथ कविताओं व कहानिओं के लेखन में गहरी रुचि रखती हैं।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ