बगावत नहीं होती! | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बगावत नहीं होती!

भगवान की अदालत में वकालत नहीं होती,  

किसी के चिल्लाने से  कयामत नहीं होती।  

जहाँ रहेंगे  सच्चरित्र औ  पक्के  ईमानवाले, 

किसी के  भड़काने  से  बगावत  नहीं होती। 


इतना  सीख  चुका हूँ  मैं इन आबो-हवा से, 

किसी  से  मुझे अब  शिकायत  नहीं  होती।   

पैसे  का  नशा  चढ़ा है  लोगों  पे इस कदर,  

अब  टूटे  आँसुओं  पे  इनायत  नहीं होती।    


जवानी के दिन में  अगर शरारत  न करतीं, 

नाजनीनों के  अंदर  नजाकत  नहीं  होती।   

ख्वाबों-ख्यालों में अगर वो सताती नहीं तो,  

करिए  यकीन  तब   मोहब्बत  नहीं  होती।    


रेत के जर्रे  से उन  आँसुओं   को  चुन लेंगे,  

अगर मेरे दिल में उसकी चाहत नहीं होती।

हरोगे  दिल  तभी मालूम पड़ेगी  वो कीमत,  

नाज  उठानेवाले को तब हरारत नहीं होती।  


जो वक्त खुदा ने तुम्हें दिया है,जाया न करो,

नहीं,तो जहन्नुम जाने की जरूरत नहीं होती। 

एक  वोट से  भी यहाँ  गिरा  देते  हैं सरकार,

कुछ लाभ न होता तो वो सियासत नहीं होती। 

 रामकेश एम.यादव (कवि, साहित्यकार), मुंबई|

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ