उत्तर प्रदेश कला श्री से सम्मानित गायक का हुआ सम्मान | #NayaSaveraNetwork
![]() |
गायक सुरेश को सम्मानित करते विद्यालय के प्रबंधक। |
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के प्रणवम् स्कूल में मुंबई के मशहूर गायक ''उत्तर प्रदेश कला श्री'' से सम्मानित सुरेश शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रमोद के. सिंह ने अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि गायक शुक्ल ने अपने गीत के माध्यम से बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी मातृभाषा से विशेष लगाव होना चाहिए इसके साथ-साथ अन्य भाषाओं के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए। शुक्ला ने शिक्षा के साथ संगीत पर भी विशेष जोर देने की बात कही क्योंकि संगीत के माध्यम से ही हम अपनी बातों को दूसरों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। गायक सुरेश शुक्ल ने लोकगीत, कजरी, भोजपुरी गानों के साथ बच्चो के संग मस्ती में झूमे। शुक्ल को उत्तर प्रदेश कला श्री सम्मान ,(महाराष्ट्र सी.एम. देवेन्द्र फडणवीस के हाथों) ,भोजपुरी संगीत गौरव (अखिल भारतीय भोजपुरी समाज) ,शिक्षक भारती कला सम्मान (शिक्षक भारती), सबरंग अवार्ड ,झारखंड गौरव , कजरी रत्न , बिग मैजिक गंगा चैनल द्वारा बेस्ट सिंगर अवॉर्ड से सम्मनित किया गया है। अभियान संस्था द्वारा सुर साधक प्लेबैक सिंगिंग कलर्स चैनल पर बालिका वधू ,न आना इस देश मे लाडो, ज़ी टीवी ,अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो स्टारप्लस ,तेरे मेरे सपने दबंग चैनल ,घर संसार और भक्ति गंगा चैनल, भजमन राम चरन सुखदाई संस्कार चैनल आपके भजन आस्था सत्संग आदि पर भजन एवं गीत गाये। कई भोजपुरी एवं हिंदी फिल्मों में संगीत भी दिये है।बीस वर्षो से ढाई से तीन हज़ार गाने,व देश विदेश में स्टेज परफॉर्मेंस भी दिया है। कार्यक्रम का संचालन दीपक तिवारी व कुलदीप पांडेय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजय शंकर दुबे, पंकज मणि तिवारी,अजीत शर्मा,पंकज सिंह,नीता तिवारी,सुनीता सोनी,वंदना जायसवाल, सोनाक्षी,नीलम, सुरभि,अस्मिता के साथ-साथ अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent