नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ) को आज उनकी जयंती पर नमन करते हुए सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि पंडित नेहरू ने जिस जज्बे के साथ देश को आजाद कराने में अपना योगदान दिया, उसी जज्बे के साथ देश को समृद्ध और सशक्त बनाने में अपनी महती भूमिका निभायी। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। श्री नेहरू की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से अनेक आयोजन भी राज्य में विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे हैं।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ