 |
भजन संध्या में भजन कीर्तन प्रस्तुत करती टोली। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। एकल अभियान से सम्बद्ध श्री हरिकथा योजना की भजन टोली भजन रथ से रैकल ब्राह्म बाबा स्थान धरौरा केराकत में पहुंची। भजन सन्ध्या में टोली में शामिल बहनो द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओ व ग्रामीणो ने भाग लिया। भजन टोली केन्द्रीय संस्कार प्रमुख अमित श्रीवास्तव ने बताया कि टोली एकल अभियान से सम्बद्ध श्री हरिकथा योजना की भजन टोली जहां भी जाती है वहां भजन के साथ शिक्षा, संस्कार, ग्राम विकास, आरोग्य व ग्राम स्वराज योजना के कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक करती है। इस टोली में प्रमुख रूप से अमित श्रीवास्तव, जय नारायण, जोहन सिंह कुलदीप, सरोजनी,विद्या ,शिवानी, अंकिता, श्वेता, रोहनी,अम्बिका, अवधेशप्रजापति ,प्रह्लाद ,रंजित ,मुखराम, सोतीलाल, मिठाई लाल ,कमला आदि शामिल रहे।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ