बैनर और पोस्टर लेकर दौड़े रेलवे कर्मचारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर रेलवे मुख्यालय सूबेदारगंज में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह हुआ। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। महाप्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मार्च पास्ट किया।

रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। एकता दौड़ को जीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरदार पटेल से जुड़े बैनर और पोस्टर लेकर रेलवे कर्मचारियों और एथलीट ने दौड़ में हिस्सा लिया। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एके श्रीवास्तव सहित सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। संचालन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी मुकेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने किया।

इसी प्रकार प्रयागराज मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह और अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वीपी पंडित, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर धरंजय सिंह, सीएमएस राकेश निगम आदि मौजूद रहे।

  • कोर में भी दिलाई शपथ

केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन प्रयागराज मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन महाप्रबंधक अरुण कुमार ने किया। जीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। संगठन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को महाप्रबंधक कोर ने शपथ दिलाई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह में निबंध, क्विज, कार्टून एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं तथा नुक्कड़ नाटक होंगे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ