गोष्ठी को संबोधित करते अपर जिला कृषि अधिकारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
रबी गोष्ठी में किसानों को किया गया प्रशिक्षित
खुटहन,जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां किसानों की आय दूनी करने के उपाय, पराली प्रबंधन, गेहूँ की लाईन में बुआई, विपणन व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य, रबी फसलों के बेहतर उत्पादन वाली तकनीकीयो एवं लाभकारी कृषि योजनाओं से विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्रशिक्षित किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. रमेशचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश का विकास 'कृषि के विकास' में निहित है। पूर्व में कृषि विकास हेतु संचालित योजनाओं में उत्पादन, उत्त्पादकता वृद्धि एवं खाद्य सुरक्षा पर विशेष बल रहा है। वर्तमान बाजार व्यवस्था में उत्पादन/उत्पादकता वृद्धि किसानों के आय में वृद्धि की गारन्टी नही है। उत्पाद का मूल्य सम्बर्धन, ग्रेडिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग कर किसानों की समृद्धि की जा सकती है। डॉ. यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को अब खेती को आजीविका के साधन के रूप में नही बल्कि उद्यम के रूप में अपनाने की आवश्यकता है, इसमे कृषि तथा संबंधित विभागों यथा पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, मंडी का सहयोग किसान भाइयों को लेना होगा। इस मौके पर तकनीकी सहायक डा. चन्द्रमणि, प्रेमचन्द पाल, बीटीएम जुनेद अहमद, राजेन्द्र प्रसाद पाल, महेंद्र सिंह, अनिल सिंह, विमल सिंह, पंकज उपाध्याय, नीलम, आशा, रेखा, सुनीता, हीरालाल, लक्ष्मण दास, सभाजीत आदि किसान मौजूद रहे।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ