 |
फाइल फोटो डॉ.मेहर अब्बास। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के आरबी मेमोरियल हॉस्पिटल संचालक वरिष्ठ ह्मदय रोग विशेषज्ञ डॉ मिर्जा मोहम्मद मेहर अब्बास का चयन जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क मधुमेह एवं रक्तचाप शिविर के साथ भरोसेमंद ह्मदय रोग विशेषज्ञ कोरोना संकट के समय निडर एवं कुशल चिकित्सा सेवा,डेंगू प्रकोप के दौरान बिना प्लेटलेट चढ़ाये सभी डेंगू मरीजों का शत प्रतिशत इलाज एवं जनपद के चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट कार्य निरंतर करते रहने के लिए ''अटल हेल्थकेयर अचीवमेंट पुरस्कार 2022'' के लिए किया गया है। सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिससे बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। अटल हेल्थकेयर अचीवमेंट पुरस्कार का वितरण 21 दिसंबर 2022 को कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत युवा खेलकूद एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पशु पालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री परु षोत्तम रु पाला स्टील एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते,कृषि विकास मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया जायेगा।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|