नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहरा गांव निवासी एक विवाहिता पारिवारिक प्रताड़ना से छूब्ध होकर गुरु वार अपराह्न करीब दो बजे चंदवक गोमती पुल से नदी में आत्महत्या की नियति से छलांग लगा दी। महिला के नदी में कूदने की जानकारी होते ही मछली मार रहे मांझियों ने उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार खिलयाखास गांव निवासी विनोद की पुत्री आँसू वर्मा की शादी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहरा गांव में रोहित वर्मा के साथ हुई है। इधर कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले पंचायत भी हुई थी। परिवार के लोग प्रताड़ति कर रहे थे जिससे छूब्ध होकर उसने चंदवक गोमती पुल से आत्महत्या की नियति से नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होते ही मछली मार रहे किशन नाविक व शिव दयाल नाविक ने उसे बचा लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ