बदलापुर महोत्सव में प्राथमिक शिक्षकों ने किया सांसद दिनेश लाल यादव का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ ने बदलापुर जौनपुर में चल रहे बदलापुर महोत्सव में आयोजक विधायक रमेश चंद्र मिश्र के साथ आजमगढ़ के लोकप्रिय सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज सिंह टाइगर बतासा चाचा का मुकुट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ/जौनपुर के प्रदेश महामंत्री अनिल यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी, जिला मंत्री डॉ. भानु प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्र, ब्लॉक मंत्री राय साहब यादव, चंद्र प्रकाश यादव, अखिलेश सिंह समेत अनेक प्राथमिक शिक्षक उपस्थित रहे।
Tags:
#recent
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News