हलालपुर के प्रसिद्ध तीर्थ में हुई महान संत धन्ना जाट की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • संत धन्ना जाट जैसे महान संत इस धरा पर कभी कभार ही जन्म लेते है: डा. तेजबीर सिंह
  • संत धन्ना जाट ने समस्त जीवन लोगों की भलाई के लिए कार्य किया: डा. सुषमा देवी 

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में शुमार बागपत के हलालपुर गांव में स्थित बाबा मोहनराम आश्रम में महान कृष्ण भक्त और देश के प्रसिद्ध संतो में शुमार धन्ना जाट की मूर्ति को स्थापित किया गया और प्राण-प्रतिष्ठा की गयी। संत धन्ना जाट की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पीठाधिपति धर्मचक्रवर्ती अनन्त श्री विभूषित अखण्ड़ भूमण्डलाधीश्वर जगद्गुरू वल्लभाचार्य डाक्टर तेजबीर सिंह महाप्रभु के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुई। डाक्टर तेजबीर सिंह महाप्रभु ने बताया कि संत धन्ना जाट की गिनती भगवान कृष्ण के प्रमुख भक्तों में की जाती है। 

बताया कि धन्ना जाट में कृष्ण भक्ति इतनी कूट-कूट कर भरी थी कि स्वयं भगवान कृष्ण को अपने भक्त की पुकार पर एक पत्थर से निकलकर आना पड़ा और धन्ना भक्त के प्रसाद को ग्रहण करना पड़ा। साथ ही साथ धन्ना भक्त की प्रार्थना पर भगवान कृष्ण ने हाली बनकर धन्ना जाट के खेत की जुताई की और बिना बीज के फसल उगाई। बताया कि जिस खेत में भगवान श्री कृष्ण ने जुताई की थी उस खेत की चमत्कारी पवित्र पावन मिट्टी और उस स्थान से लाये गये पवित्र पत्थर के टुकड़े को महान संत धन्ना जाट की मूर्ति के समीप रखा गया है। बताया कि इस पवित्र पावन मिटटी और संत धन्ना जाट की मनोहारी और आकर्षक मूर्ति के दर्शनों से भक्तों का कल्याण होगा। कहा कि सिक्खों के प्रमुख धर्म ग्रन्थ गुरू ग्रन्थ साहिब में धन्ना जाट के बारे में चार वाणी है जो संत धन्ना जाट की महानता को बताने के लिए पर्याप्त है।


इस अवसर पर शबगा गांव के निवासी और बाबा मोहनराम के भक्त राम मेहर पंवार द्वारा संत धन्ना जाट की मूर्ति के समक्ष सवामन गुड़ का प्रसाद चढ़ाया गया। गुरूमाता डाक्टर सुषमा देवी ने इस अवसर पर बाबा मोहनराम और संत धन्ना जाट से समस्त विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सुपला पंड़ित, स्वामी आनन्दवेश सरस्वती, चौधरी नरेन्द्र सिंह हलालपुर, शिवराज सिंह, राजेन्द्र सिंह एसआई, रामनिवास त्यागी, बहन संतोष, कृष्णपाल, राममेहर सिंह, मास्टर रामपाल सिंह, मास्टर जयवीर सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ