नया सवेरा नेटवर्क
चंदौली। बलुआ थानांतर्गत सुरतापुर ग्राम सभा में स्थित सौ साल पुराने राम-जानकी मंदिर से देर रात चोरों ने श्रीराम की मूर्ति गायब कर दिया। लगभग सौ साल पुराने एक निजी मंदिर से श्रीराम जी की श्याम वर्ण मूर्ति के गायब होने की सूचना गांव वाले देते हैं। बताते चलें कि रमौली ग्रामसभा निवासी(चहनियां, चन्दौली उप्र.) श्री तारक नाथ साहा पुत्र- स्व द्वारिका नाथ साहा जी का एक पुस्तैनी मंदिर सुरतापुर बाज़ार में स्थित है। मंदिर में राम-जानकी-लखन जी की प्रतिमा प्रतिस्थापित है। कल दिनांक 25-11-2022 दिन शुक्रवार को रात 11 बजे के आसपास सूचना मिलती है कि श्रीराम जी की श्याम वर्णीय प्रतिमा गायब है। साहा जी का पूरा परिवार भतीजे की शादी के लिए बारात लेकर छांटीडीह, जौनपुर गया हुआ था। परिवार ने बलुआ थाने पे तहरीर दे दी है। पुलिस प्रशासन से उचित कार्यवाही का आश्वासन मिला है हालांकि ग्राम वासियों में काफी गुस्सा है। गांव वालों का कहना है कि लॉ एंड ऑर्डर तार तार हो चुका है। जब भगवान भी नही सुरक्षित तो आम इंसान का क्या होगा।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ