मुलायम सिंह यादव का विपक्ष भी करता था सम्मान:धनंजय सिंह | #NayaSaveraNetwork

मुलायम सिंह यादव का विपक्ष भी करता था सम्मान:धनंजय सिंह | #NayaSaveraNetwork

दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल देते पूर्व सांसद धनंजय सिंह व ब्लॉक प्रमुख मनोज।



नया सवेरा नेटवर्क

श्री यादवेश इंटर कालेज में मनाई गई नेताजी की जयंती

किसानों को प्रोत्साहन राशि व दिव्यागों को दी गई ट्राई साइकिल

बक्शा,जौनपुर। नौपेड़वा बाजार में स्थित श्री यादवेश इंटर कालेज के मैदान में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षामंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सासंद धनन्जय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहें मुलायम सिंह यादव का सम्मान विपक्ष भी करता था। मुलायम सिंह के निधन के बाद सभी दलों के लोगों का सैफई पहुँच श्रंद्धाजलि देना उनकी अपार लोकप्रियता को दशर््ााता है। उन्होंने कहा कि सरकारें आएगी जाएगी परन्तु सौहार्द बना रहना चाहिए यही हमारी भरतीय संस्कृति की पहचान है। नेता मुलायम सिंह अगर एक जाति को लेकर चले होते तो आज उनकी यह लोकप्रियता नही बनती। धनन्जय सिंह ने कहा कि वर्ष 2003 में उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला तो वे सदन में सभी विधायकों को बराबर का सम्मान देते थे। राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकतें है परन्तु राजनैतिक मदभेद नही होने चाहिए। कार्यक्रम से पूर्व धनन्जय सिंह ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि द्वारा आयोजक जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार यादव एवं ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव द्वारा 50 किसानों के बीच अग्रिम खेती हेतु एक लाख रु पया सहायता राशि एवं 20 दिव्यागों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य लाल रत्नाकर सिंह ने किया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक लालसाहब यादव ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आंशू, अमरेश रतन सिंह रंगीले, लक्ष्मीशंकर यादव, विकास यादव, कैलाश दूबे,अंकित यादव, भिवेश यादव, अमित पाठक, सुनील सिंह, हसन अकबर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ