|
महोत्सव में संबोधन करते उप मुख्यमंत्री। |
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर,जौनपुर। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार डेंगू के प्रति सतर्क है। जहां जहां भी सूचनाएं मिल रही हैं वहां जांच कराई जा रही है और चिकित्सकों को युद्ध स्तर पर लगाया जा रहा है। जहां चिकित्सकों की शिकायतें मिल रही है वहां उनकी जांच भी कराई जा रही है और दोषी पाये जाने पर कठोर कार्रवाई भी की जायेगी। वे बुधवार को बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने महोत्सव में लगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक चॉक पर कुल्हड़ भी बनाया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बदलापुर महोत्सव के जरिये जो सरकारी योजनाओं से जनता को लाभ पहंुचाने का काम किया जा रहा है वो काबिले तारीफ है। डेंगू के बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहाँ जहाँ डेंगू के मरीज ज्यादा मिले है वहां जांच कराई जा रही है। कहीं संचारी रोग के लिए चलाए गए अभियान में कोई कमी तो नही रही। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी डॉक्टर या अस्पताल के प्रति शिकायत मिली है उसकी भी जांच चल रही है और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ