अहमदाबाद में धूमधाम से मना राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु का जन्मोत्सव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • मदन लाल जायसवाल ने प्रति वर्ष 5 विद्यार्थियों को 1.25 लाख रूपये देने व संजय जायसवाल ने कक्षा 5 से ग्रेजुएट तक के बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की तो पन्ना लाल जायसवाल ने अगले साल के आयोजन करने की ली जिम्मेदारी

अहमदाबाद। गुजरात जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा, अहमदाबाद शहर जिला जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा, गुजरात महिला सर्ववर्गीय महासभा और अहमदाबाद युवा जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जन्मोत्सव पर भव्य का आयोजन हुआ। कैला देवी मंदिर साबरमती में आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी लोग बड़े उत्साह से सम्मलित हुये। श्री सहस्त्रार्जुन भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा अर्चना से कार्यक्रम शुरू हुआ जिसके बाद समाज के सभी लोगों ने श्री सहस्त्रबाहु भगवान की गुणगान करते हुए अपने आराध्य देव को याद किया। साथ ही समाज के सभी लोगों का सम्मान करते हुए उनको भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस मौके पर गुजरात के प्रमुख उद्योगपति/समाजसेवी एवं जायसवाल समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन लाल जायसवाल ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी लोगों को एक बार महिश्वर में स्थित श्री राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान के मंदिर दर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में किए गए कार्यों का विवरण दिया। इसी क्रम में संजय भाई जायसवाल ने अगले सत्र में कक्षा 5 से ग्रेजुएट तक के सभी छात्रों को विशिष्ठ प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की। समाजसेवी मदन लाल जायसवाल प्रति वर्ष 5 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ठ सफलता के लिए 1.25 लाख रूपये देने की घोषणा की गयी। वहीं पन्ना लाल जायसवाल ने अगले साल की सहस्त्रबाहु जन्म जयंती के आयोजन करने की जिम्मेदारी स्वयं लिया। सुरेश भाई जायसवाल ने अगले साल सहस्रबाहु जयंती समारोह पर 5 हजार लोगों के जुलूस निकालने के आयोजन करने की जिम्मेदारी लिया।

मदन लाल जायसवाल, सुरेश भाई जायसवाल, पन्ना लाल जायसवाल, संजय भाई जायसवाल, अहमदाबाद की महिला अध्यक्षा श्रीमती सविता हरी प्रकाश जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने श्री भगवान सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव पर अपना उद्बोधन दिया। आयोजन को सफल बनाने  में राजू भाई साव, हरी प्रकाश जायसवाल, पंकज भाई जायसवाल, रवि भाई जायसवाल, अनिल भाई सत्य नारायण जायसवाल, सरोज जायसवाल, संजय भाई, शीतला प्रसाद जायसवाल, अमर एम. जायसवाल, श्रीमती कोमल आर. जायसवाल, श्रीमती विशाला आर. आरती जायसवाल, श्री राजराजेश्वरी कैला देवी ट्रस्ट का बहुत बड़ा योगदान रहा जो काफी सराहनीय है। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की आरती के बाद सभा का समापन किया गया जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।





*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ