|
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट्स देखते विधायक रमेश सिंह। |
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। राधिका इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिशुनपुर में मंगलवार को छात्रों के द्वारा विज्ञान प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने छात्रों के द्वारा बनाए गए आधुनिक यातायात के संसाधनो, मृदा,जल व पर्यावरण संरक्षण का प्रोजेक्ट, हरित क्रांति और सौर ऊर्जा संचालित प्रोजेक्टों की खूब सराहना की।श्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान का है। अब खेती से लेकर बैंकिंग और उद्योगों तक नयी वैज्ञानिक तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें पीछे रह जाने वाला छात्र लक्ष से वंचित हो जायेगा। इस लिए समय बद्ध होकर नियमित अध्ययन से ही हम अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यही छात्र आगे चलकर इंजीनियर, वैज्ञानिक, डाक्टर, सिविल सेवा आदि में जाकर देश को एक नया आयाम देंगे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इनके शिक्षित होने से दो कुल रोशन होते हैं। उन्होंने छात्रों के द्वारा बनाई गई प्रदशर्नी का बखान कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रबंधन आशीष सिंह मोनू ने आगंतो का स्वागत किया। सनोज उपाध्याय ने विद्यालय विकास आख्या पढ़ कर सुनाया। प्रधानाचार्य अतुल कुमार श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ