कल्याण पूर्व में बनेगा उत्तर भारतीय भवन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कल्याण। उत्तर भारतीय समाज के सदस्यों में आस्था का सर्वोच्च स्थान रखने वाली छठ पूजा का समारोह नंदीवली सरोवर में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. श्रीकांत शिंदे ने उत्तर भारतीय भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। कल्याण ग्रामीण स्थित नंदीवली की झील में छठ पूजा का आयोजन 20 साल से अधिक समय से हो रहा है।

आदर्श छठ सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित इस छठ पूजा समारोह में पूर्व नगरसेवक नवीन गवली, उद्योगपति संजय शेठ गायकवाड़, राहुल पाटिल के साथ-साथ रामदास धोने, रामदुलारे यादव सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। मेट्रो मॉल के पास में ही बनेगा भवन इस अवसर पर उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि कल्याण लोकसभा क्षेत्र में उत्तर भारतीय समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में रह रहे हैं।

इन भाइयों को अपनी परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने के लिए और समाज के उत्थान के लिए एक उत्तर भारतीय भवन की आवश्यकता है और इस झील को भी सुंदर बनाने की आवश्यकता है।इसके लिए दो करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो मॉल के बगल में आरक्षित प्लॉट पर बनने वाले नियोजित उत्तर भारतीय भवन का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।

किया गया था छठ पूजा का आयोजन इस वर्ष पहली बार चक्की नाका स्थित गुणगोपाल मंदिर के परिसर में कृतिम तालाब बनाया गया, जहां शिंदे सेना उत्तर भारतीय सेल के प्रमुख सी.पी. मिश्रा, विनीत पांडेय, प्रशांत तिवारी के आयोजन में छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस स्थान पर भी डॉ. श्रीकांत शिंदे ने उपस्थित रहकर भारी संख्या में मौजूद उत्तर भरतीय समाज बंधुओं को शुभकामनाएं दी।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ