डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स और बेड की कोई कमी नहीं : बृजेश पाठक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य में इस वक्त डेंगू के सात हजार मरीज हैं और इन मरीजों के इलाज के लिए प्लेटलेट्स, रक्त और बेड की कोई कमी नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) राजनीतिक लाभ के लिए डेंगू को लेकर लोगों में घबराहट पैदा कर रही है। पाठक ने कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए जाते समय संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “लोगों में मीडिया की वजह से डेंगू को लेकर घबराहट है।

पिछले साल अक्टूबर में प्रदेश में डेंगू के 17 से 18 हजार मरीज थे। बुधवार रात तक के आंकड़े के मुताबिक राज्य में इस वक्त डेंगू के सात हजार मरीज हैं।” उन्होंने कहा, “सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जरूरत पड़ने पर डेंगू के मरीजों को भर्ती करें। मरीजों के लिए प्लेटलेट्स, रक्त और बेड की कोई कमी नहीं है।” पाठक ने कहा, “मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि कोई और भी बुखार है, जो डेंगू से ज्यादा खतरनाक है। मैंने इस बारे में विशेषज्ञों से पूछा।

दरअसल, यह भ्रामक बात है। मौसम बदलने की वजह से लोगों को वायरल बुखार हो रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सियासी फायदा लेने के लिए डेंगू को लेकर लोगों में भ्रम और घबराहट फैला रही है। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे डेंगू का प्रसार रोकने के लिए अपने स्तर पर भी प्रयास करें और कहीं पर भी पानी जमा न होने दें।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ