संविधान दिवस पर जिले में डीएम ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ | #NayaSaveraNetwork

संविधान दिवस पर जिले में डीएम ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

स्कूल, कॉलेज व अन्य कार्यालयों में भी हुआ विविध कार्यक्रम

जौनपुर। संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में स्कूल, कॉलेज, प्रशासनिक कार्यालयों व पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शपथ दिलाने का कार्य किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली मडि़याहूं में उपस्थित थाना समाधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर बताया कि 26 नवंबर 1949 को समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें। 




इसी क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामक्षअवर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने व जनपद के समस्त कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी गयी। केराकत संवाददाता के अनुसार नेहरू युवा केन्द्र के प्रभारी दिनेश मणि ओझा ने कहा कि जब संविधान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। हर भारतीय  की जिम्मेदारी है कि वह संविधान की रक्षा हेतु सजग रहे। शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित  संविधान दिवस समारोह को वह बतौर  मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब केराकत तहसील अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी ने कहा कि वि·ा का एक अनूठा हमारा संविधान बना है । बाबा साहब  का संविधान न होता तो हमारा भारत महान न होता। भारत देश में अनेकों धर्म, भाषा,जाति ,समुदाय व वेशभूषा होने के बाद भी अनेकता में भी एकता की डोर में  सभी बंधकर देश वासी रहते हैं। श्री अंसारी ने कहा कि संविधान की देन है कि आज साधारण  साआदमी भी देश के सर्वोच्च पद की कुर्सी पर बैठ रहा है। प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार दूबे ने  संविधान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि हक अधिकार व जुल्म अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने का जो संवैधानिक  अधिकार मिला है। उस संविधान को सभी छात्र- छात्राओं को अवश्य पढ़ना चाहिए। कार्यक्रम  की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जे पी पाठक  व संचालन डॉ प्रतिमा सिंह नेप्रतिमा सिंह ने सभी लोगों को संविधान  प्रस्तावना की शपथ दिलाया। इस अवसर  पर डॉ सूर्योदय  भट्टाचार्य ,डॉ नेहा कन्नौजिया, डॉ उष्मा यादव, डॉ कुसुम कुमारी आदि उपस्थित  रहीं। सुइथाकलां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सारी जहाँगीरपट्टी गाँव स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में  उल्लासपूर्वक संविधान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर एक सभा आयोजित की गई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे द्वारा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कक्षा 8की छात्रा गुडलक तिवारी और अंशिका ने जहाँ सरोजिनी नायडू और भीमराव अम्बेडकर के कृतित्व पर प्रकाश डाला वहीं उसी कक्षा के अंकुश राज ने संविधान की उद्देशिका पढ़कर सभी को सुनाया। छात्र शिवम ने अपने गीत के माध्यम से बच्चों में संविधान के प्रति निष्ठा पैदा करने का प्रयास किया।विद्यालय के प्रबन्धक वंश गोपाल त्रिपाठी ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।तत्पश्चात बच्चों के बीच मिष्ठान और केक वितरित किया गया। इस दौरान श्रीनारायण त्रिपाठी,हरी प्रकाश शुक्ल,नन्हेलाल पाण्डेय,रामसजीवन मौर्य समेत अन्य शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।संचालन शिक्षक राजेश चौबे ने किया। धर्मापुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लॉक के कौवापार गांव स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान संविधान जानों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। संस्थान के संचालक नितेश यादव ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक दिन संविधान की प्रस्तावना का वाचन होता है। इस अवसर पर दीपेंद्र, आदित्य, प्रिया पाल, रंजना, श्रद्धा मौर्या, अनमोल आदि रहे। वहीं संविधान दिवस के अवसर विकास खण्ड धर्मापुर के शहीद हाल में खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया। उपस्थित लोगों को संविधान का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष नरेंद्र यादव, प्रधान जिलेदार, सचिव धर्मेंद्र राय ने संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धांतों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत लालजी राम, सचिव अरविंद यादव, राजेश यादव, श्रुति गुप्ता, स्वतंत्र कुमार, अखिलेश, उमेश सरोज, बरकत अली, बेलाल अहमद, जेई प्रेमचन्द चौहान, नीलकमल, राजू यादव, संदीप मौर्य, ऋषभ, प्रीतम, प्रिंश सहित ब्लॉक कर्मचारी और प्रधान उपस्थित रहे। सुजानगंज संवाददाता के अनुसार संविधान की रक्षा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। आज ही के दिन हमारा संविधान बन कर तैयार हुआ था। संविधान का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उक्त बातें पूर्वांचल वि·ाविद्यालय की कुलपति निर्मला एस मौर्य ने सबेली ग्राम सभा में कंबल वितरण के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने उपस्थित जन समूह को संविधान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यदि हमें एक रोटी खाने को मिले तो उसमे से आधी रोटी जरूरतमंद में बांटने का प्रयास करें। जो व्यक्ति अभाव में जी रहा हो उसकी हर संभव मदद करनी चाहिए। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता पुनीत कार्य है। अपने आस पास जो व्यक्ति अभाव में दिखे उसका सहयोग अवश्य करें। पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अमीरी गरीबी समय का चक्र है इसलिए गरीबों की सहायता अवश्य करें। इस मौके पर मनोज द्विवेदी, मुन्ना मिश्र, ओमप्रकाश दुबे, चंदन त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसारकेराकत तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों सरकारी संस्थानों और सर्किल क्षेत्र के थानों और चौकियों पर शनिवार को संविधान दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने अपने अपने मातहतों को संविधान की शपथ दिलाई और उसकी प्रस्तावना के मर्म को बताया।केराकत सर्किल में सीओ गौरव शर्मा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया। इस मौके पर मधुसूदन पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, अरविन्द कुमार, संतोष यादव, रजत पाण्डेय, दीपमाला, नीलम, कुसुम, आदि रही। इसी क्रम में कोतवाली थाना में थाना प्रभारी संजय वर्मा ने हमराहियों को संविधान की शपथ दिलाई यहां इंस्पेक्टर क्राइम दिग्विजय सिंह, इंस्पेक्टर विनीत मोहन पाठक आदि रहे। इसी कड़ी में गौरबादशाहपुर थाना में थाना प्रभारी लक्षमण विक्रम सिंह ने उपनिरीक्षक अ·िानी राय आदि और मुफ़्तीगंज में चौकी प्रभारी एसपी पाण्डेय ने जय प्रकाश यादव, हरेन्द्र कुमार तथा चंडवक में थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने अपने मातहतों को संविधान दिवस पर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान विष्णू यादव सहित अनेक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल मौजूद रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ