किशोरी से दुष्कर्म के दोषी ने जेल में लगाई फांसी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी को इसी माह एक किशोरी को अगवा करने एवं दुष्कर्म करने के मामले में 20 साल की सजा सुनाई जाना बताया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शिवपुरी सर्किल जेल में एक कैदी ने कल दोपहर बाद बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पातीराम आदिवासी (23) के तौर पर हुई है। उसे एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा हुई थी।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |