|
जेसीआई शिखर के नव निर्वाचित पदाधिकारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। जेसीआई शिखर के चुनाव में धीरज पाटिल को अध्यक्ष, रवि शंकर चतुर्वेदी को सचिव चुना गया है। चुनाव अधिकारी पकंज सिंह, डॉ अभिषेक सिंह व विशाल जायसवाल ने आम सहमति के आधार पर चुनाव किया। धीरज पाटिल अध्यक्ष और रवि चतुर्वेदी ने सचिव पद के लिए नामांकन किया था। कोषाध्यक्ष अजीत अग्रहरि व मीडिया पीआरओ विवेक कुमार को चुना गया। वहीं संस्था की तरफ से उपाध्यक्ष के पांच पद भी निर्धारित किया गया जिसमें। नीरज सिंह, डॉ गुरु दयाल,नीतिन अग्रहरि, बृजेश सिंह व वेद प्रकाश जयसवाल को चुना गया और डायरेक्टर संदीप अग्रहरि, सुभाष व हर्षित को चुना गया। संस्था के सदस्यों ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस मौके पर जेसीआई शाहगंज शिखर के पूर्व अध्यक्ष क्षेमेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ