दानगंज और रजला से चलेगी इलेक्ट्रिक बसें | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दानगंज। इलेक्ट्रिक बसें दानगंज और रजला तक चलाई जाएंगी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने रोडवेज के अधिकारियों से बातकर इन स्थानों तक बस चलाने को कहा है। अभी तक ये बसें धरसौना तक चलती थीं। मंत्री के पैतृक आवास पर चोलापुर मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर इसकी मांग रखी थी।