नया सवेरा नेटवर्क
- कामाख्या देवी से पहले सीएम सहपत्नी किया साईं बाबा का दर्शन
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी तय कार्यक्रम रद्द कर अचानक शिर्डी पहुंच गए। जहां उन्होंने साईं बाबा की समाधि कर जाकर उनका दर्शन किया। शिंदे के अचानक शिर्डी दौरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री की मंत्रालय में एक नहीं बल्कि विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी लेकिन बैठक के पहले अचानक सीएम अपने पत्नी के साथ साईं बाबा का दर्शन करने के लिए अहमदनगर पहुंच गए। जहा उनके साथ जिले के पालक और राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के अलावा कई विधायक उपस्थित थे।
आगामी 26 नवंबर को मुख्यमंत्री शिंदे अपने 50 विधायकों के साथ कामाख्या देवी का दर्शन करने के लिए असम जाने वाले है। इसी कड़ी में उन्होंने कामाख्या देवी का दर्शन करने के पहले साई बाबा की समाधी पर जाकर उनका दर्शन किया है।
बता दें कि शिवसेना से बगावत के बाद बागी विधायकों को लेकर एकनाथ शिंदे पहले सूरत उसके बाद वे असम जा पहुंचे थे जहां उन्होंने कामाख्या देवी का दर्शन कर उनसे सरकार बनने के बाद दोबारा दर्शन करने के लिए मन्नत मानी थी। राज्य में उनकी सरकार बन गई है इसलिए अपनी मन्नत को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे अपने विधायकों के साथ कामाख्या देवी का दर्शन करने असम जाने की घोषणा की है।
0 टिप्पणियाँ