नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री दिवंगत यशवंतराव चव्हाण को उनके स्मृति दिवस के अवसर पर याद करते हुए शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए ठोस नींव रखी थी। अजीत ने कहा कि चव्हाण ने महाराष्ट्र को समृद्ध करने के लिए कृषि, उद्योग, व्यापार, शिक्षा, सहयोग, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला, खेल, साहित्य और सांस्कृतिक के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे। अजीत ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माता चव्हाण ने समाज के पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिलाओं, युवाओं को मुख्यधारा में लाकर विकास के अवसर प्रदान किए। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति और समाज को एक सभ्य चेहरा भी दिया। उन्होंने कहा,“आज का आधुनिक, उन्नत, प्रगतिशील महाराष्ट्र खड़ा है, चव्हाण की देन है। दिवंगत चव्हाण के विचारों को आगे बढ़ाना और उनके सपनों के साथ महाराष्ट्र का निर्माण करना उनके लिए सच्ची सलामी होगी।”
उन्होंने दिवंगत चव्हाण को नमन करते हुए कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद के महाराष्ट्र के निर्माण में चव्हाण का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया और राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे और बाद में रक्षा, वित्त, गृह, विदेश मंत्री, उप प्रधानमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला। राजनीति और सामाजिक सरोकारों में वे कितने ही ऊँचे पद पर क्यों न पहुँचे, उनका हृदय हमेशा लोगों के साथ जड़ा रहा। अजीत ने कहा कि वह एक ऐसे नेता थे, जिनका महाराष्ट्र सहित देश की राजनीति पर प्रभाव था।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ