आगामी कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राम अशीष शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारी उनके निवास कुर्ला शहर पहुंचे।लंबी बिमारी के पश्चात महाराष्ट्र अध्यक्ष पुनः समाजसेवा हेतु जनसंपर्क करने लगे हैं यह जानकर सभी को प्रशन्नता हुई और शिष्टाचार मुलाकात करने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि विनय शर्मा दीप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष निरंकार शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा पहुंचे।
मुलाकात के पश्चात जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती को लेकर घंटों परिचर्चा हुई। जिसमें महाराष्ट्र अध्यक्ष ने कहा मेरा स्वास्थ्य बराबर न होने से कमजोरी के चलते भागदौड़ करना संभव नहीं है इसलिए मोबाइल से संपर्क करते हुए सभी को आगामी 24 जनवरी 2023 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने के संदर्भ में आगाह करता हूं।
Ad |